चंडीगढ़. 55वें नेशनल स्कूल गेम्स में मेजबान चंडीगढ़ ने जिम्नास्टिक, तलवारबाजी और डॉजबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक हासिल कर लिए। चंडीगढ़ ने सबसे ज्यादा 7 मेडल जिम्नास्टिक मे जीते।
इसमें 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रांज शामिल हैं। इसके बाद तलवारबाजी में मेजबान खिलाड़ियों ने सबको पछाड़ते हुए 5 मेडल अपने नाम कर लिए। सैबर बॉयज इवेंट में चंडीगढ़ ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। इपी में सिल्वर जबकि फोइल वर्ग में ब्रांज हासिल किया।
गल्र्स में चंडीगढ़ ने इपी वर्ग में ब्रांज और फोइल वर्ग में भी ब्रांज हासिल किया। डॉजबॉल में चंडीगढ़ ने 2 मेडल हासिल किए। अंडर 19 बॉयज वर्ग में चंडीगढ़ ने सिल्वर मेडल हासिल किया जबकि दिल्ली ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। गल्र्स वर्ग में चंडीगढ़ और यूपी को कांस्य पदक मिला। 27 तक चलने वाले इन खेलों में अभी तक चंडीगढ़ ने जिम्नास्टिक और तलवारबाजी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
डॉजब-ॉल में भी बंगाल, महाराष्ट्र जैसी टीमों के बीच मेजबान चंडीगढ़ ने पदक हासिल किए है। जिम्नास्टिक की बात की जाए तो चंडीगढ़ की टीम ने सबको हैरान किया है। हालांकि जिम्नास्टिक की प्रतियोगिता इंडोर में होती है लेकिन आउटडोर में होने के बाद भी शहर के खिलाड़ियों ने उम्मीद के मुताबिक परिणाम दिया है।
इसी तरह तलवारबाजी में भी मणिपुर जैसी मजूबत टीम के रहते चंडीगढ़ ने काफी पदक हासिल कर यह जता दिया है कि उनके खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं। बॉयज सैबर वर्ग में टीम के खिलाड़ियों ने गोल्ड जीत कर मणिपुर के दबदबे को खत्म किया है। आने वाले दो दिनों में चंडीगढ़ की टीमों से और ज्यादा पदकों की आस लगाई जा रही है। परिणाम. टीम चैंपियनशिप बॉयज(आर्टिस्टिक) 1. यूपी 2. महाराष्ट्र 3. बंगाल। (गल्र्स) 1. महाराष्ट्र 2. आंध्र प्रदेश 3. बंगाल। ऑल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट(गल्र्स) 1. रूचा 2. 2. मंदिरा चौधरी 3. बी अरूणा।