Raipur
बारूदी विस्फोट में एसआई समेत चार शहीद, दो गंभीर
bhaskar news Monday, October 26, 2009 06:10 [IST]  

दंतेवाड़ा . बचेली से 20 किमी दूर 11 बी माइंस क्षेत्र में क्यूआरटी के जवान नियमित गश्त कर लौट रहे थे कि इसी दौरान नक्सलियों ने इनके बोलेरो वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया और जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड़ में 4 जवान शहीद हो गए जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। क्विक रिएक्शन टीम के घायल जवान एसके शर्मा के पैर व बांह में जबकि जवान जुगल किशोर की कमर में गोलियां लगीं। इन्हें देर शाम बचेली अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से शहीद सीआईएसएफ के एसआई एसके सांमल, हवलदार सतपाल, आरक्षक राहुल व वीरेंद्र यादव के शव बचेली लाए गए हैं।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: