Ludhiana
जगराओं के युवक की मनीला में हत्या
Bhaskar News Monday, October 26, 2009 06:47 [IST]  

जगराओं. गांव जलालदीवाल निवासी युवक की शनिवार को मनीला में मौत हो गई। 25 वर्षीय बलराज सिंह पुत्र भजन सिंह पर दीपावली के दिन घर लौटते समय लूट के इरादे से दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था।



बुरी तरह घायल बलराज सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, परंतु शनिवार को उसकी मौत हो गई। बलराज दो साल पहले मनीला पहुंचा था। बता दें कि पिछले दो महीनों के भीतर क्षेत्र के तीसरे युवक की इस तरह के हमले में मौत हुई है।



मरने वाले तीनों युवक फाइनांस का काम करते थे। इससे पहले गांव सिधवां कलां और लीला गांव के युवकों की ऐसे ही हमले में मौत हो गई थी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: