अहमदगढ़. केन्द्र सरकार कृषि को बढ़ावा देने की बात हमेशा करती रहती है पर किसानों के हितों के बारे में कभी नही सोचती और धान पर बोनस देने के मामले में झूठे वादे कर किसानों के साथ धोखा कर रही है। यह बातें चेयरमैन जिला परिषद् लुधियाना मनप्रीत सिंह ईयाली ने नकादीकी गांव धूलकोट में पत्रकारों से बात-चीत के दौरान कहीं।
वे गांव में अकाली वर्करों से सभा करने आए थे। उन्होंने केन्द्रीय कृषि और खुराक मंत्री श्री शरद पवार के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की कि जिस में श्री पवार ने किसानों को बोनस देने की बात कही थी। जिसको लगभग एक माह हो गया है पर अभी तक किसानों को धान पर बोनस नही दिया गया। अयाली ने कहा कि बोनस फसल आने से पहले ही देना चाहिए था क्योंकि इस बार किसानों का फसल पर खर्चा अधिक आया है।
अयाली ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपील की कि वे पंजाब की कृषि को बचाने के लिए जल्दी और कम से कम 300 रुपए बोनस देने का एलान करें। इस मौके पर उन्होंने दाखा क्षेत्र पानी की समस्या को शीघ्र हल करने के लिए जिला परिषद के प्रबन्धों केबारे में बताते हुए कहा कि गंदे पानी की निकासी और पीने वाले पानी की समस्यओं को शीघ्र ही उच्च स्तरीय कार्य शुरू कर ठीक कर लिया जाएगा।