लुधियाना. 16वें कलस्टर सीबीएसई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंतिम दिन एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल ने लड़कों की प्रतियोगिता में दो टाइटल जीते। एमजीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कों की अंडर-14 आयुवर्ग में एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल ने एपीजे पब्लिक स्कूल, जालंधर को 3—2 के अंतर से मात दी।
अंडर 19 आयुवर्ग में एल्पाइन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल, जालंधर को 3—1 से मात दी। अंडर 16 आयुवर्ग में दयानंद मॉडल स्कूल ने डीएवी स्कूल को 3—0 से मात देकर फाइनल अपने नाम किया। लड़कियों की प्रतियोगिताओं में अंडर 14 आयुवर्ग में एवी पब्लिक स्कूल, फाजिल्का ने डीएवी स्कूल अमृतसर को 3—1 से मात दी। अंडर 16 आयुवर्ग में डीएवी इंटरनेशनल स्कूल, अमृतसर ने एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल को 3—1 से हराया और अंडर 19 आयुवर्ग में ग्रीन लैंड स्कूल ने एपीजे पब्लिक स्कूल को 3—0 से हराकर फाइनल अपने नाम किया।
इस अवसर पर गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. वीके तनेजा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। एमजीएम स्कूल के चेयरमैन गज्जन सिंह थिंद और डायरेक्टर अशोक कुमार सेतिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।