लुधियाना. लायंस क्लब लुधियाना वेजीटेरियन की ओर से रविवार को एक मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप शहर के भाई हिम्मत सिंह नगर डुगरी में लगाया गया। इसमें हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ.एचपी सिंह, एमडी, गुरु तेग बहादुर अस्पताल, डॉ.अशीश ग्रोवर और डेंटल सर्जन डॉ.दीपिका ग्रोवर ने 415 मरीजों का चेकअप कर उन्हें मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाईं।
इससे पहले इस कैंप का शुभारंभ युनाइटेड साइकिल पार्ट्स एंड मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन के प्रधान डीएस चावला की ओर से किया गया। इस मौके पर उन्होंने लायंस क्लब की ओर से चलाई जा रही फ्री डिसपेंसरी की कार्यप्रणाली की भी प्रशंसा की। इस दौरान डॉ.वाईएस वालिया ने आम लोगों को सेहत संबंधी जागरूक किया।
इस मौके पर लायन केएस सेठी, एसएच गरेवाल, डॉ.जेएस बावा, अवतार सिंह, अमित गोयल, आईपी सिंह व गुरबख्श सिंह ने सहयोग देकर कैंप को सफल बनाया।