लुधियाना. शहीद भगत सिंह विचार मंच की ओर से शहीद—ए-आजम भगत सिंह के 102वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को पंजाबी भवन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार के प्रमुख वक्ता रहे गौतम नवलखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में ह्यूमन राइट्स की स्थिति काफी नाजुक है।
झारखंड, छत्तीसगढ़ और लालगढ़ इलाकों में खाद्य पदाथरें में अंधाधुंध लूट के कारण विस्फोटक स्थिति बनती जा रही है। कार्यक्रम के दौरान सवाल-जवाब राउंड भी हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने वक्ताओं से अपनी जिज्ञासाओं के जवाब लिए। समारोह के दौरान पंजाब के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों की ओर से 188 लेख संस्था द्वारा आयोजित लेखन प्रतियोगिता के लिए जमा करवाए गए।
इसमें विजेताओं का चयन डॉ. राकेश कुमार, प्रो. सुरिंदर खन्ना और प्रो. जगमोहन सिंह की ओर से किया गया। इस दौरान फस्र्ट प्राइज पटियाला के हरगुणप्रीत सिंह, सेकेंड प्राइज करिश्मा शर्मा और थर्ड प्राइज महिलपुर के रितासा ने प्राप्त किया।
इस दौरान संस्था की ओर से पहली दस पोजीशन हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सíटफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में शहीद भगत सिंह के भतीजे प्रो.जगमोहन सिंह ने अपने विचार पेश कर धन्यवादी भाषण देकर समारोह का समापन किया।