लुधियाना. 12वां चमल लाल मल्होत्रा क्रिकेट कप को महाजन इलेवन ने छह विकेट से जीत लिया। फाइनल महाजन इलेवन और कोचिंग सेंटर, लुधियाना के बीच एमजीएम पब्लिक स्कूल की ग्राउंड में हुआ। महाजन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
35 ओवर के मैच में कोचिंग सेंटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.2 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। इसमें परमजीत ने 18 रन, शिवम क्वात्रा ने 33 रन और हरजोत सिंह ने 16 रन का योगदान दिया। महाजन इलेवन की ओर से निखिल ने छह ओवर में नौ रन देकर दो विकेट, चिराग मारिया ने छह ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट, पारुल ने सात ओवर में 31 रन देकर दो विकेट और मनकरन ने तीन ओवर में आठ रन देकर एक विकेट हासिल किया।
जवाबी पारी में महाजन इलेवन की टीम ने 28 ओवर में केवल चार विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। विपिन ने तीन रन, पारुल ने 14, चिरगा ने 53 नाट आउट, साहिल ने 13 और मनकरन ने 20 नाट आउट रन बनाए। कोचिंग सेंटर की ओर से हरजोत ने छह ओवर में 14 रन देकर एक विकेट और दीपक ने पांच ओवर में 16 रन देकर दो विकेट झटके।