Ludhiana
चोरों-लुटेरों के साफ्ट टारगेट बुजुर्ग
तरसेम सिंह दियोगण Monday, October 26, 2009 07:14 [IST]  

लुधियाना. अकेले रह रहे बुजुर्ग लुटेरों व चोरों के लिए साफ्ट टारगेट हैं। लुधियाना के पॉश क्षेत्रों में ऐसे कई बुजुर्ग दंपत्ति हैं जो औलादों से दूर अकेले रह रहे हैं। पिछले दिनों अकेले रह रहे बुजुर्ग अपराधियों का शिकार बने हैं। वृद्ध होने के कारण यह लोग पुलिस की मदद भी हासिल नहीं कर पाते।



लुधियाना पुलिस अकेले रह रहे बुजुर्गो का डाटा जुटाने में लगी है। ऐसा प्रयोग चंडीगढ़ व दिल्ली पुलिस कर चुकी है और यह प्रयोग काफी सफल भी रहा है। इस पर एकाध दिन में काम शुरू हो जाएगा। यह डाटा थाना व चौकी स्तर पर तैयार होना है। इसके लिए फार्मेट छप कर पुलिस के पास पहुंच चुके हैं।



एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल के अनुसार इसके लिए थानांे व चौकियों के रोजाना के फार्मेट में तबदीली की गई है। फार्मेट में नया कॉलम सीनियर सिटीजंस संबंधी बनाया गया है। इसमें थाना व चौकी मुलाजिम रोजाना थाना या चौकी में किसी शिकायत को लेकर संपर्क करने वाले बुजुर्गो का नाम पता व फोन नंबर दर्ज करेगा। यह रिकार्ड थाना व चौकी में भी रहेगा और हेडक्वार्टर स्तर पर भी इसका रिकार्ड बनेगा।



मुलाजिम खुद समय—समय पर इन बुजुर्गो के घर जाकर उनकी शिकायत संबंधी कार्रवाई की जानकारी देंगे व कुशल क्षेम पूछेंगे। पुलिस मुलाजिम बुजुर्गो के घर काम करने वाले घरेलू नौकरों का रिकार्ड भी रखेंगे। योजना के अगले चरण में मुलाजिम उन अकेले रहते बुजुर्गो का भी डाटा तैयार करेंगे, जिन्हें थाने या चौकी में कोई काम नहीं भी पड़ा है।



एसएसपी के अनुसार ऐसा सब बुजुर्गो के साथ हो रहे क्राइम के मद्देनजर किया जा रहा है। इससे यकीनन बुजुर्गो के साथ होने वाली वारदातों में कमी आएगी।



केस हिस्ट्री 1
अज्ञात चोरों ने माडल टाउन एक्सटेंशन डी—ब्लाक निवासी वृद्ध उद्यमी गुरदेव सिंह के घर से 25 लाख रुपए व करीब 125 तोले सोने के गहने चुरा लिए थे। गुरदेव ¨सह अपनी पत्नी के साथ यहां रहता है।



केस हिस्ट्री 2
अज्ञात हत्यारों ने गत 24 अक्टूबर को गुरदेव नगर फ्लैट निवासी 80 वर्षीय रिटायर्ड प्रिंसिपल परमजीत कौर बिंद्रा का बेरहमी से कत्ल कर दिया। परमजीत कौर व उसका पति यहां अकेली रहते थे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: