चंडीगढ़. ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (मेंस एंड वुमन) रैकिंग टूर्नामेंट में चंडीगढ़ की परमिंदर कौर ने दिल्ली की अंकिता भाटिया को 6—4, 1—6, 6—4 से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बना ली। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन (सीएलटीए) सेक्टर—10 में आयोजित टूर्नामेंट में परमिंदर ने पहला सेट जीत कर शानदार शुरूआत की। दूसरे सेट में अंकिता ने लय में वापसी करते हुए 6 1 से सेट जीत कर स्कोर बराबर कर दिया।
तीसरे और अंतिम सेट में परमिंदर ने अपने सधे हुए खेल की बदौलत अंकित को 6 4 से पराजित कर सेट के साथ मैच भी जीत लिया। इसके अलावा चंडीगढ़ की नूर पाल, हरनूरू कौर, जैनेश कौर, महक सिंह और इकतेश चाहल ने अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में जगह बना ली। जैनेश कौर ने एमएस शिवानी को पराजित किया।
नूर पाल ने यूपी की सामिया रिजवी को, गुनदीप कौर ने दीपशिखा गुप्ता को हराया। मेंस वर्ग में मेजबान सीएलटीए के गुरइंदर सिंह ने तीसरी वरीयता प्राप्त योगेश फोगाट को सीधे सेटों में 6—1, 6—4 से पराजित कर एक बड़ा उलटफेर कर दिया। सीएलटीए के ही मनदीप गिल ने बंगाल के ध्रुव कुमार को सीधे सेटों में हरा कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। परिणाम इस प्रकार हैं। मेंस(जीते हारे)। गुरविंदर मान— विजय, लक्षित सूद —अुर्जन, अंकित चोपड़ा जान।