Ludhiana
ट्रक कम होने से मंडियों में लिफ्टिंग धीमी हुई
Bhaskar News Tuesday, October 27, 2009 03:14 [IST]  

मुल्लांपुर दाखा. स्थानीय मार्केट कमेटी अधीन पड़ती मुल्लांपुर शहरी मंडी एवं ग्रामीण खरीद केंद्रों में बड़े पैमाने पर धान की खरीद हो रही है। परंतु ट्रकों की कमी व शैलर मालिकों द्वारा ना नुकर करने के कारण लिफ्टिंग धीमी गति से हो रही है। मार्केट कमेटी के दफ्तर से मिले रिकार्ड अनुसार कुल 10 मंडियों में 3 लाख क्विंटल से अधिक धान खुले आसमान तले पड़ा हुआ है।




यहां बता दें कि आढ़ती कम शैलर मालिक तो अपना धान खरीदने के बाद ट्रक मालिकों को अतिरिक्त किराया देकर उठवा ले रहे हैं, परंतु आढ़तियों का धान ऐसे ही पड़ा हुआ है। नगर पंचायत मुल्लांपुर के पूर्व प्रधान व आढ़तिए प्रेम इंद्र गोगा का कहना है कि जब खरीद एजेंसियां नमी की जांच के बाद धान की खरीद कर रही हैं तो फिर शैलर मालिक इसे लेने में आनाकानी क्यों कर रहे हैं।



खरीद के बाद यदि धान की लिफ्टिंग जल्द न हुई तो बोरी में बंद धान दिनों दिन सूखता जाएगा और इसका भार भी कम हो जाएगा। इस संबंध में जब एरिया फूड सप्लाई अफसर सुरजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही धान की बोरियां उठवा ली जाएंगी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: