Ludhiana
40 हजार का माल मात्र 4 हजार में
भास्कर न्यूज Tuesday, October 27, 2009 03:16 [IST]  

जगराओं. थाना सिधवां बेट के एसएचओ बलवीर सिंह तथा स्पेशल सेल के ए.एस.आई. कुलदीप सिंह ने रविवार को गांव मुल्तानी के पास नाकाबंदी दौरान तीन नौजवानों जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी निवासी बाघीया थाना सिधवां बेट, दीवान सिंह निवासी बाघीया तथा दविन्द्र सिंह निवासी सवद्दी कला को चोरी के दो मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया है।



एसएसपी हरिंदर सिंह चाहल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त तीनों नौजवानों तथा गुरविंदर सिंह, मुख्तियार सिंह लुधियाना तथा आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करके बेचते हैं। एसएसपी के मुताबिक तीनों की निशानदेही पर 15 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने माना है कि उन्होंने 30 के करीब मोटरसाइकिल तथा एक कार चोरी की है।



चोरी हुए मोटरसाइकिलों में से केवल 2 मोटरसाइकिल फाजिल्का गंगानगर से चोरी हुए हैं। जबकि बाकी सभी लुधियाना के अलग- अलग इलाकों से। पुलिस के अनुसार इन सब मोटरसाइकिलों की कीमत 40 हजार के करीब थी। जबकि आरोपी इन मोटरसाइकिलों को चार पांच हजार रुपए में बेच देते थे।



रिश्तेदारों को ही बनाते थे अपना ग्राहक
जगराओं . पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों चोर महज तीन महीने पहले ही इस काम में लगे और तीन महीने में उन्होंने तीस से ज्यादा मोटरसाइकिल चुरा लिए। एस.एस.पी. हरिंदर सिंह चाहल के अनुसार ये लोग नशे की आपूर्ति तथा घरेलू खर्चे के लिए वाहन चोरी में लग गए।



इन लोगों ने चुराए हुए मोटरसाइकिल अपने ही परिजनों को बेचे हैं। पकड़े गए जसविंदर सिंह जस्सी के रिश्तेदार जो कि दो महीने पहले भुक्की के आरोप में जेल से बंद है, से दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुए है। जस्सी का रिश्तेदार चोरी के इस मोटरसाइकिल पर भुक्की
बेचता था।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: