Ludhiana
पहले बिजली कट ने रुलाया, अब बिल ने
भास्कर न्यूज Tuesday, October 27, 2009 03:24 [IST]  

खन्ना. शायद बिजली बोर्ड ने आम जनता पर कहर ढाने का पक्का इरादा कर रखा है। तभी तो कभी बिजली कट से लोग त्राहिमाम करते हैं, तो कभी बिजली के बिल से। खन्ना के कई बिजली उपभोक्ताओं को बिजली के बिल पिछले चार महीनों से नहीं मिले। अब जब दौड़ धूप करके उन्होंने अपना बिजली बिल हासिल किया तो वह चार महीनों का है।



कई हजार रुपए के इस बिल पर बोर्ड ने जुर्माना भी ठोक दिया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि जब उन्होंने रूटीन में बिल जमा करवाया है, तो जुर्माना कैसे बन गया। सोमवार को बोर्ड दफ्तर में बिजली बिल जमा करवाने आए रामप्रताप डैविट ने बताया कि उनकी एक दुकान का कनेक्शन उनके बेटे रमेश डैविट के नाम पर है। पिछले चार महीनों से इस कनेक्शन का बिजली बिल नहीं बनाया गया।



अब जब दौड़ धूप करने के बाद उन्होंेने बिल हासिल किया, तो उस पर रकम देखकर पसीने आ गए। चार महीनों का बिजली बिल 26 हजार रुपए बनाया गया है और साथ में 2129 रुपए जुर्माने के तौर पर भी जोड़ दिए गए हैं। यदि बिजली बोर्ड के कर्मचारी और उनका सिस्टम खराब है, तो उसका खामियाजा आम जनता क्यों भुगते। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति नवीन ने बताया कि उसने पिछली बार बिजली बोर्ड के एटीएम पर बिजली का बिल जमा करवाया था।



परंतु इस बार के बिल में पुराना बिल और उसे न जमा करवाने की एवज में जुर्माना भी जोड़ दिया गया है। पूछने पर पता चला कि एटीएम में खराबी की वजह से जमा करवाए गए बिल बोर्ड के सर्वर में फीड नहीं हो पाए। अब इसे मैन्यूली करना पड़ेगा। नवीन के मुताबिक यदि बोर्ड के सिस्टम में खराबी है, तो आम जनता को क्यों कष्ट दिया जा रहा है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: