Ludhiana
यंग फ्रेंड्स क्लब और तोरस क्लब ने जीते अपने मैच
Bhaskar News Tuesday, October 27, 2009 03:27 [IST]  

लुधियाना. शिवम क्रिकेट एकेडमी लुधियाना द्वारा करवाए जा रहे पहले फ्रेंडशिप क्रिकेट कप में दूसरे दिन यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, नई दिल्ली और तोरस क्रिकेट एकेडमी नई दिल्ली ने अपने अपने मैच जीत लिए। सरपंच बच्चन सिंह क्रिकेट एकेडमी में दूसरे दिन पहला मैच इंडीपेंडेंट क्रिकेट क्लब, करनाल और यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, नई दिल्ली के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिपेंडेंट क्लब, करनाल ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए।




प्रदीप ने 55 और पंकज ने 13 रन बनाए। यंग फ्रेंड्स क्लब की ओर से आशिष ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट और नरेंद्र ने चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट हासिल किया। यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। विशाल ने 24, सौरव ने 20 और नवीन ने 40 रन का योगदान दिया। करनाल की ओर से पंकज ने दो ओवर में 15 रन देकर एक विकेट और सोहित ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट झटके। इस तरह यंग फ्रेंड्स क्लब नई दिल्ली ने छह विकेट के अंतर से मैच जीत लिया।



दूसरे मैच में तोरस क्रिकेट क्लब, नई दिल्ली ने शिवम क्रिकेट एकेडमी, लुधियाना को 82 रन के अंतर से हराया। तोरस क्रिकेट क्लब, नई दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। करन ने 68, मनीष ने 28 और बादल ने 22 रन बनाए। शिवम क्रिकेट एकेडमी की ओर से राकेश ने चार ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट और सिमरजीत ने चार ओवर में 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया।



जवाबी पारी में शिवम क्रिकेट एकेडमी सात विकेट गवाकर निर्धारित 20 ओवर में 76 रन ही बना पाई। जतिंदर ने 13, विकास ने 12 और ऋषभ ने 12 रन बनाए। तोसर क्लब की ओर से अजय ने सात रन देकर दो विकेट और विष्णुजीत ने चार ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: