Ludhiana
अपहरण के बदले अपहरण, रखी अजीब मांग
भास्कर न्यूज Tuesday, October 27, 2009 03:32 [IST]  

लुधियाना. बहन की तलाश में बिहार से लुधियाना आया सनी उर्फ खुशमुरान बसंत विहार कालोनी के मजदूर मकसूर अली के छह वर्षीय बेटे को अगवा कर वापस ले गया। सनी को शक है कि मकसूर अली के साले ने उसकी बहन को बहला फुसला कर भगाया है। इसका बदला लेने के लिए वह बच्चे को लेकर बिहार ले गया।

उक्त आरोपी सनी ने फोन करके मकसूर अली को अजब पेशकश दी है। सनी ने मकसूर अली को कहा कि वह लोग उसकी बहन को वापस घर पहुंचा दें और बच्चे को वापस ले जाएं। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने मकसूर अली के बयानों के आधार पर सनी के खिलाफ मामला अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। मकसूर अली खुशी नगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह पिछले कुछ समय से लुधियाना के बसंत विहार कालोनी, काकोवाल रोड पर रह रहा है।

वह यहां मजदूरी करता है। मकसूर अली ने दर्ज शिकायत में बताया कि सनी उर्फ खुशमुरान कुछ दिन पहले उसके घर आया। सनी की शिकायत थी कि मकसूर अली का साला उसकी बहन को बहला फुसला कर भगा ले गया है। सनी ने शक जताया कि वह लुधियाना में ही कहीं छिपे हुए हैं। मकसूर अली ने उसे यहां रहकर अपनी बहन को तलाशने की आज्ञा दे दी।

तीन—चार दिन तक उसके घर में ही रहने के बाद सनी गत 23 अक्टूबर को उसके छह वर्षीय बेटे फिरोज अली को अगवा करके साथ ले गया। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के अनुसार बिहार, पटना पहुंच कर आरोपी ने मकसूर अली को फोन करके बच्च उसके पास होने की जानकारी दी।

सनी ने फोन पर धमकाया कि मकसूर अली ने ही मिलीभगत से उसकी बहन को छिपा रखा है। उसने फोन पर कहा कि वह उसकी बहन को वापस पटना छोड़ जाएं और बच्चे को ले जाएं। एसएचओ के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी व बच्चे की बरामदगी के लिए बिहार जाने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस जल्द ही बिहार के लिए रवाना होगी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: