लुधियाना x एडिशनल सेशन जज मनजिंदर सिंह की अदातल ने जम्मू कालोनी निवासी लक्ष्मण दास की हत्या के दोष में चार लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह सजा लक्ष्मण दास के पड़ोस में रहने वाले सरदारा सिंह उसके बेटे सुरिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह और पोते अमरजीत सिंह को सुनाई है। अभियोजन ने अदालत को बताया कि दोषी लक्ष्मण दास के घर के सामने रहते थे।
24 जुलाई 2003 को दोषियों का मनोज और सुनील नामक युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। ये दोनों युवक लक्ष्मण दास के किराएदार थे। दोषियों का झगड़ा इसलिए हुआ था, क्योंकि वे दोनों युवकों के अकसर छत पर खड़े रहने पर आपत्ति जताते थे। झगड़े के दौरान लक्ष्मण दास और आशा रानी ने बीच बचाव करना चाहा, तो दोषियों ने लक्ष्मण दास को ही पीट डाला।
गुरुतेग बहादुर अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत दिया। पुलिस ने अमरजीत सिंह और बलजिंदर सिंह को दोषी बनाया और अदालत में चार्ज शीट दायर की, जबकि सरदारा सिंह और सुरिंदर सिंह को जुर्म साबित नहीं होने पर खाना नंबर दो में रख लिया। शिकायतकर्ता और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को आरोपी बना लिया।