लुधियाना. श्री गुरु नानद देव स्टेडियम में लुधियाना डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा राज्य ग्रामीण खेलों की ओवर आल ट्राफी जीतने वाली गल्र्स अंडर 18 टीम को सम्मानित किया गया। यह खेलें तलवंडी साबो में 21 से 23 अक्टूबर तक हुई थी। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, फुटबाल, हैंडबाल, खो खो, कबड्डी, कुश्ती जैसी 10 प्रतियोगिताएं हुई।
लुधियाना की टीम ने फुटबाल में पहला, खो खो में पहला, कबड्डी में तीसरा और वालीबाल में तीसरा पुरस्कार जीता। ओवर आल लुधियाना की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर जगीर नाहर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर कोच बलविंदरपाल कौर, तेजिंदर कौर, मोहन सिंह, सरोज बाला, अमृता सिंह, संदीप शर्मा आदि भी मौजूद थे। डीएसओ जगीर नाहर ने जानकारी दी कि भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में लुधियाना की विमन टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया है। टीम ने बास्केटबाल में दूसरा और हैंडबाल में तीसरा स्थान हासिल किया।
तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल कालेज ने जीती ओवरआल रनरअप ट्राफी
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में आयोजित एसोसिएट इंस्टीट्यूट के वार्षिक यूथ फेस्टिवल में तेजा सिंह स्वतंत्र मैमोरियल कालेज के छात्रों ने ओवरआल रनरअप ट्राफी पर कब्जा किया। यूथ फेस्टिवल का आयोजन जीएनडीयू अमृतसर में 20 से 22 अक्टूबर तक हुआ था।
कालेज के छात्रों ने फ्लावर अरेंजमेंट, काटरूनिंग, शबद, माइम, वन एक्ट प्ले में पहला स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त स्केचिंग, कोलाज, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, फुलकारी, गजल, ग्रुप सांग, फोक आर्केस्ट्रा, सेमी क्लासिकल वोकल आदि में भी पोजीशन प्राप्त की। कालेज के प्रिंसिपल गुरबचन सिंह ग्रेवाल ने स्टूडेंट्स को उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई दी।