Patiala
ईमेल के जरिए धोखाधड़ी, मामला दर्ज
Bhaskar News Tuesday, October 27, 2009 04:20 [IST]  

पटियाला. इंटरनेट पर ईमेल के जरिए एसएमएस भेजकर एक व्यक्ति ने पुरानी कोतवाली के नजदीक रहने वाले एके सेठ को मूर्ख बनाकर 2750 डॉलर ठग लिए। एके सेठ की शिकायत के अनुसार उन्हें एक ईमेल आया कि उनका 5 लाख डॉलर का इनाम निकला है।



लेकिन इनाम हासिल करने के लिए उन्हें 850 डॉलर यूनाइटेड क्लीयरेंस व 1900 डॉलर इंडोरसमेंट फीस जमा करवानी होगी। शिकायतकर्ता ने इनाम के प्रलोभन में उक्त रकम आरोपियों के खाते में जमा करवा दी। रकम जमा करवाने के बाद एके सेठ जब इनाम का इंतजार रहे थे तो उन्हें एक और ईमेल आया कि 2750 डॉलर और जमा करवाने होंगे और डॉलर की मांग करने के बाद आरोपियों ने इनाम नहीं भेजा, जिसके चलते शिकायतकर्ता ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया।



कोतवाली पुलिस ने जैकी सुजूकी वाइस प्रैजीडेंट फाइनेंस, जैमस चैंग, रीचड बोंग, एलिस चैन, ग्रेस लू व रुथ लू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: