पटियाला. संगरूर रोड पर गांव रनबीर पुरा के पास लगे एक होर्डिंग पर जरनैल सिंह भिंडरावाला के साथ शहीद ऊधम सिंह, भगत सिंह व करतार सिंह सराभा की तस्वीर लगाए जाने के विरोध में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति ने जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया।
संगठन की ओर से काली माता मंदिर से लेकर गांव रनबीर पुरा तक पैदल रोष मार्च भी किया गया। हिंदू संगठन ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस होर्डिग को तुरंत उतारा जाए। ¨हदू संगठन के विरोध प्रदर्शन के दौरान डीएसपी (डी) मौके पर पहुंचे और विवादास्पद होर्डिग को उतरवा दिया। संगठन के प्रधान राजीव टंडन ने कहा कि यदि किसी को शहीदों के साथ फोटो लगानी भी है तो उन शहीद पुलिस अधिकारियों की लगाई जाएं जिन्होंने आतंकवाद के समय अपने प्राणों की आहुति दे दी।
महासचिव आशुतोष गौतम ने कहा कि पंजाब सरकार पहले यह तय करे कि भिंडरावाला शहीद संत है अथवा आतंकवादी। वहां राजेश केहर, संजीव बबला, राजेश लक्की, निखिल काका, अमित जिंदल, सोनू, अशोक राज, बिट्टू जलोटा, दिनेश शर्मा आदि थे।