Ludhiana
युवती ने मकान मालिक को लगाया चूना
भास्कर न्यूज Tuesday, October 27, 2009 04:58 [IST]  

लुधियाना. दिल्ली में महिला डाक्टर को लूटने वाली युवती ने लुधियाना में भी मकान मालिक को चूना लगाया था। उक्त युवती ने मकान मालिक के घर से करीब 20 हजार रुपए की नकदी और सोने की चेन चुरा ली थी। मकान मालिक की शिकायत पर थाना हैबोवाल पुलिस ने युवती सुमन पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



बता दें कि उक्त युवती अब दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। उक्त युवती पर आरोप है कि उसने दिल्ली के पटेल नगर में महिला डाक्टर को नशीली चाय पिलाकर लूटा था। कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस उसे लुधियाना से गिरफ्तार करके साथ ले गई थी। उक्त युवती ने लुधियाना के ही एक युवक पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया हुआ है।



उक्त युवती सुमन पाल मूल रूप से गाजियाबाद की रहने वाली है। उसने हैबोवाल के जोशी नगर में किराए पर मकान ले रखा था। मकान मालकिन खुशबिंदा खातून के अनुसार गत 10 सितंबर को वह कहीं बाहर गई हुई थी। इसी बीच सुमन पाल ने उसके घर से करीब 20 हजार रुपए और सोने की चैन चुरा कर ले गई।



थाना हैबोवाल के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के अनुसार पुलिस उक्त युवती को प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली पुलिस से हासिल करेगी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: