Chandigarh
शहर में चलेंगे दस सोलर रिक्शा
राजबीर सिंह राणा Wednesday, October 28, 2009 01:43 [IST]  

चंडीगढ़. दिल्ली की तर्ज पर शहर की सड़कों पर बहुत जल्द सोलर रिक्शा चलेंगे। पहले राउंड में दस सोलर रिक्शा चलाए जाएंगे। नगर निगम योग्य आवेदकों को ड्रॉ के जरिये यह रिक्शे देगा। रिक्शा चालकों को इनकी मेंटेनेंस के लिए हर माह निगम को 500 रुपये देने होंगे।



यह रिक्शे आवंटित करने के लिए निगम ने कुछ शर्ते तय की हैं जिन पर 29 अक्टूबर को होने वाली वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक मंे अंतिम फैसला होगा। इनके मुताबिक आवेदक केपास चंडीगढ़ का राशन कार्ड व वोटर कार्ड होना जरूरी है। वह पांच साल से यहां रह रहा हो और नगर निगम की रिक्शा लाइसेंस ब्रांच से रजिस्टर्ड होना चाहिए। गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें एक साल के लिए रिक्शा लीज पर मिल सकेगी। इसके लिए आवेदक को निगम के पास शपथ पत्र जमा कराना होगा।



16 लाख में सोलर स्टेशन और रिक्शा खरीदे



केंद्र सरकार की योजना के तहत चंडीगढ़ प्रशासन के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलोजी ने एक सोलर चार्जर स्टेशन और दस सोलर रिक्शे खरीद कर निगम के हवाले कर दिए हैं। ये रिक्शे व चार्जर स्टेशन 16 लाख रुपये में सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियर्स रिसर्च इंस्टीट्यूट (दुर्गापुर) से खरीदे गए हैं। इन्हें चार्ज करने के लिए निगम ने सेक्टर-—17 फायर स्टेशन में सोलर स्टेशन बनाया है। हर रिक्शा एक बार चार्ज होने पर करीब 40 किलोमीटर चल सकेगा। इन्हें चलाने वाले हरे रंग की वर्दी में दिखेंगे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: