Chandigarh
गुरसोभा सिंह ने शो जपिंग में मारी बाजी
भास्कर न्यूज Wednesday, October 28, 2009 01:59 [IST]  

horce rideingचंडीगढ़. दिल्ली के आर्मी पोलो और राइडिंग क्लब मैदान में हुई एफईआई चिल्ड्रन इंटरनेशनल शो जंपिंग में मोहाली के गुरसोभा सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।



प्रतियोगिता का आयोजन इंटरनेशनल घुडसवारी फेडरेशन ने किया था। 11 साल के गुरसोभा ने कैट सी वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधितत्व करते हुए यह मुकाम हासिल किया। मोहाली के यादविंद्रा पब्लिक स्कूल में छठी क्लास के स्टूडेंट गुरसोभा ने अपने घोड़े कशिश पर सवार हो कर पूरे चार राउंड को बड़ी कुशलता के साथ पार किया।



वहा मौजूद घुडसवारी के एक्सपर्ट ने गुरसोभा के प्रदर्शन को काफी सराहा और उसे भविष्य का स्टार बताया। उनके पिता कमलजीत सिंह ने बताया कि गुरसोभा 7 साल से घुडसवारी कर रहा है। कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके गुरसोभा को 2008 में दिल्ली में हुए हार्स शो में बेस्ट चाइल्ड राइडर का खिताब मिल चुका है। गुरसोभा अपने कोच जितेंद्रजीत सिंह से कोचिंग लेता हैं और उसका सपना ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: