चंडीगढ़. चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी के डिफेंडर दीपक देवरानी और मिडफील्डर बिक्रमजीत सिंह का चयन अंडर-19 भारतीय फुटबॉल टीम में किया गया है। भारतीय टीम एफसी अंडर 19 क्वालीफिकेशन राउंड में हिस्सा लेगी। यह चरण ईराक में 5 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।
भारतीय टीम और 6 अधिकारी शनिवार को दुबई के लिए रवाना होगें। दुबई में भारतीय टीम पहले अभ्यास करेगी। टीम का कोचिंग कैंप गोवा में चल रहा है। भारतीय टीम के पूल में अफगानिस्तान, ईराक, कुवैत, ओमान और सऊदी अरब शमिल हैं।