Chandigarh
परमिंदर उलटफेर के साथ सेमीफाइनल में
Bhaskar news Thursday, October 29, 2009 05:05 [IST]  

चंडीगढ़. ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (आयटा) रैकिंग टूर्नामेंट में चंडीगढ़ की परमिंदर कौर ने तीसरी वरीयता प्राप्त दिल्ली की अभिलाषा आहुजा को 7 6, 6 2 से पराजित कर वुमन सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन सेक्टर 10 में आयोजित टूर्नामेंट में परमिंदर ने पहला सेट कड़े मुकाबले में 7 6 से जीत कर शानदार शुरूआत की।



दूसरे सेट में परमिंदर ने आहुजा को बिना कोई मौका दिए 6 2 सेट जीत कर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। मेंस सिंगल्स में चंडीगढ़ के मनदीप सिंह गिल ने चंडीगढ़ के ही तुषार शर्मा को कड़े मुकाबले में 0 6, 6 3, 6 3 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट और मेजबान सीएलटीए के ट्रेनी मनदीप ने पहला सेट 0 6 से हारने के बाद शानदार वापसी की।



दूसरे सेट में मनदीप ने तुषार को 6 3 से हरा कर स्कोर बराबर कर दिया। तीसरे और अंतिम सेट में मनदीप ने अपनी लय बरकरार रखी और 6 3 से सेट के साथ मैच भी जीत लिया। वुमंस डबल्स में चंडीगढ़ की महक सिंह और हिमाचल की श्वेता राणा की जोड़ी ने चंडीगढ़ की हरनूरू और रवनूरू को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा दीपा और चंडीगढ़ की इकतेश चाहल की जोड़ी ने भाविका वधावन और प्रभअमृत कौर की जोड़ी को हराया।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: