Chandigarh
सेंट स्टीफंस सहित तीन टीमें सेमीफाइनल में
Bhaskar news Thursday, October 29, 2009 05:07 [IST]  

चंडीगढ़. मीर इकबाल हुसैन अंडर 15 फुटबॉल टूर्नामेंट में सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर 45 ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। चंडीगढ़ पुलिस फुटबॉल अकादमी, सेंट जोंस और डीएवी 8 ने भी अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेक्टर 17 के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा।



सेंट स्टीफंस तरफ से जसबीर ने 55वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। वांग की फ्लैग किक पर गोल के पास मुस्तैद खड़े जसबीर ने शानदार तरीके से गोल किया। एक गोल के बाद स्टीफंस ने दवाब बनाते हुए हमले जारी रखे। 2 मिनट बाद ही स्टीफंस ने दूसरा गोल कर दिया। बिक्रमजीत ने सेंटर से एक शानदार पास जिम्मी को दिया और जिम्मी ने गोल करने में कोई गलती नहीं की।



हालांकि रेयान के खिलाड़ियों ने भी कई आक्रमण किए लेकिन उनके फॉरवर्ड गोल करने में सफल नहीं हो पाए। चंडीगढ़ पुलिस फुटबॉल अकादमी ने माउंट कार्मल स्कूल को 3-0 से पराजित कर दिया। विजेता टीम की तरफ से गुरदर्शन सिंह ने 2 जबकि लवप्रीत ने 1 गोल किया। दिन के तीसरे क्वार्टर फाइनल में डीएवी 8 ने सापिन्स स्कूल को 3-0 से पराजित कर दिया।



मैच का पहला गोल 20वें मिनट में मनीष ने किया। 28वें मिनट में ओमनायक ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। विजेता टीम के लिए तीसरा गोल जितेंद्र ने 40वें मिनट में किया। चौथे व अंतिम क्वार्टर फाइनल में सेंट जोंस ने सेंट कबीर को टाई ब्रेकर में 4-2 से पराजित किया।



निर्धारित समय तक दोनों टीमों कोई गोल नहीं कर सकी। सेंट जोंस की तरफ से सरफराज, कृष्णा, वरिंदर थापा व चंदर मोहन ने गोल किए। जबकि सेंट कबीर की तरफ से शिवम और अर्चित शुक्ला ही गोल कर पाए। वीरवार को पहले सेमीफाइनल में सेंट स्टीफंस का मुकाबला चंडीगढ़ पुलिस फुटबॉल अकादमी से सुबह 9.30 बजे और दूसरे सेमीफाइनल में सेंट जोंस की टीम डीएवी 8 से भिडेगी।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: