Chandigarh
सिटी ब्यूटीफुल में रनबीर और कैटरीना
मनोज अपरेजा/प्रियं Thursday, October 29, 2009 17:49 [IST]  

ranbeerचंडीगढ़. तकनीकी कारणों के चलते किंगफिशर एयरलाइंस की नई दिल्ली फ्लाइट से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट लेट हो गई। फ्लाइट के लेट होने के दैनिक भास्कर के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने शहर में आ रहे सिने स्टार रनबीर कपूर और कैटरीना कैफ सड़क रास्ते ही चंडीगढ़ पहुंचे। 

दोनों ने यहां दोपहर सवा एक बजे होटल माउंट व्यू में भास्कर और हेल्दीवे के संयुक्त कार्यक्रम ‘चिटचैट’  में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने अपने प्रशंसकों से दिल खोलकर बातें कीं। होटल में पहले रनबीर प्रोड्यूसर रमेश तोरानी के साथ प्रशंसकों से मिले और उनके सवालों के जवाब दिए।

रनवीर ने बताया कि उनकी आने वाली नई फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ रोमांटिक कॉमेडी है और वह इसे करने से शुरू में डर रहे थे। उन्हें डर था कि वे कामेडी कर भी पाएंगे या नहीं। पर सभी का साथ मिला जिससे वे यह फिल्म आसानी से कर पाए। उन्होंने कहा कि कैटरीना के साथ काफी मजा आया। कैटरीना के साथ उनका जो प्यार है वह ऐसा अजब प्यार है जो आगे गजब बनेगा।



संबंधित खबरें
* रनबीर और कैटरीना कैफ दिल्ली से आए सड़क रास्ते
* बिग बी ने की रनबीर की तारीफ

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: