जयपुर. आईओसी के तेल डिपो के टैंकरों में लगी आग से दस करोड़ लीटर (एक लाख किलोलीटर) तेल धुआं बनकर जल रहा है। इसकी कीमत अनुमानत: 700 करोड़ रुपए है।
इस डिपो में छोटे-बड़े 12 टैंक हैं। डिपो में तेल की आपूर्ति के लिए अजमेर से पाइप लाइन जुड़ी हुई है। यह पाइप लाइन अजमेर से कांडला पोर्ट से जुड़ी हुई है। आईओसी के जनरल मैनेजर गौतम बोस ने बताया कि ऐसी आग उन्होंने पिछले तीस सालों में भी नहीं देखी।
हम सिर्फ तेल को जलने का इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि आग बुझाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि एक इंजीनियर व दो कर्मचारी डिपो में वॉल्व खोलने गए थे तभी तेल का रिसाव हो गया व यह हादसा घटित हुआ।
तेल डिपो में लगी भीषण आग पर विशेष, जानने के लिए क्लिक करें...
* Update : जयपुर में आग: कहीं ये साजिश तो नहीं!
* Update: तस्वीरों में देखिए जयपुर में आग की विभीषिका...
* Update जयपुर में आग: अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा?