रायपुर. गुरुनानक देव जी के 540 वीं जयंती पर गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्कल द्वारा एक विचार गोष्ठी की गई। गुरु तेग बहादुर भवन में गुरु नानक देवजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्यापक चर्चा की हुई। इसमें पंजाबी एसोसिएशन के महामंत्री सरदार राजिंदर सिंह भसीन ने कहा कि गुरु के बिना कभी ज्ञान नहीं आ सकता है।
इसलिए हर एक को गुरु के प्रति सम्मान रखना नितांत जरूरी है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देवजी के संदेशों के माध्यम से विश्व में सद्भावना फैलाई जा सकती है। सर्कल के फांउडर मनमोहन सिंह ने कहा कि गुरुनानक जैंसे जगत गुरु अब संसार में कोई नहीं है। उन्होंने कर्मकांड और पाखंड के जाल में उलझी सम्पूर्ण मानवता को प्रभु भक्ति से जोड़ने का कार्य किया। गोष्ठी में सरदारप्रतिपाल ंिसह, दाऊ आनंद कुमार बलवीर सिंह ढिल्लो, त्रिलोचन सिंह, जसपाल सिंह, गुरुबख्स ंिसंह, जसवंत ंिसंह, हिम्मत ंिसंह, प्रेमशंकर ंिसंह आदि ने शिरकत की।