Friday, Dec 25th, 2009, 6:28 pm [IST]  
danik bhaskarजयपुर में आगः जिसको जिधर जगह मिली भाग खड़ा हुआ
Bhaskar News

fire_05जयपुर. डिपो में आग के साथ ही कर्मचारी बाहर भागे और मुख्य सड़क की ओर दौड़ने लगे। चंद मिनट बाद एक तेज धमाके के साथ भीषण आग चारों तरफ फैल गई।

धमाका इतना तेज था कि डिपो के चारों तरफ की 50 फैक्ट्रियों और 11 कॉलेजों व हॉस्टल की खिड़कियां व दरवाजे टूट गए और दो किलोमीटर तक सड़क पर कंकरीट व कांच के छोटे छोटे टुकड़ों की चादर बिछ गई। इसके बाद तो मानो भूचाल आ गया। जिसको जिधर जगह मिली भाग खड़ा हुआ। जिसको घटना का पता नहीं भी था वह भागने वालों के पीछे हो लिया।

ज्यादा खबर के लिए इसे भी पढ़े...
* जयपुर में आगः इस हाल में मैं उसे कैसे छोड़ दूं अकेला..
* जयपुर में आगः धरे रह गए सुरक्षा इंतजाम के दावे

करीब 5 से 7 किलोमीटर दूर तक के लोग हक्केबक्के रह गए। धमाके से हिले भवनों के कारण ज्यादातर लोग भूकंप के तेज झटके समझे और सड़कों, मैदानों में आ गए। लोगों के समझ में नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। स्थिति यह थी लोग सड़कों पर इधर-उधर घूमते रहे, वे समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर वे करें क्या।

एक छोटे से बच्चे को लेकर एक दंपत्ती सीतापुरा की ओर जा रहे थे, बोले, कहां जाएं, किधर जाना है। वे आसपास के लोगों से पूछ रहे थे, यहां से निकलें कैसे। जो आसपास थे, वे दूर निकलने के प्रयास में थे, जो दूर थे, वे मौके पर पहुंचना चाह रहे थे कि स्थिति क्या है। गोपालपुरा मोड से लेकर सीतापुरा के आसापास तक हर नुक्कड़ पर, रास्ते के दोनों ओर लोग समूह में खड़े, आसमान की ओर देख रहे थे कि आखिर हुआ क्या है। एक-दूसरे से पूछते रहे कि आग क्यों लगी, कोई मरा तो नहीं।

  share
विचार:

Kapil Gupta

Friday, 30th Oct 2009, 8:52
sIMILAR FIRE IN mUMBAI HIGH; INTENATIONAL FIRE EXPERT rED dAIR HAD PUT OUT THE FIRE....

nirmal jaiswal

Friday, 30th Oct 2009, 11:17
This is one of the accident that effected the jaipurites once again and the case once more get arosed that these petrolium refineries do not have the remedeies at site as the foam tankers are coming from a refinery that is 4 km away.I just want to ask that as the sitapura area has petrolium as well as indane gas plant why the foam tankers are not kept at the nearby places by which this disaster can be controlled however as rajasthan is having sand why initially sand was thrown on the fire to cut the oxygen supply

apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: