हाल ही में फिल्म तुम मिले में किसिंग सीन को लेकर चर्चा में आई इस बॉलीवुड जोड़ी ने की परफेक्ट ब्राइड के प्रतियोगियों से खास मुलाकात। ये स्टार प्लस के सीरियल परफेक्ट ब्राइड के कलाकारों के लिए भी काफी सरप्राइजिंग था क्योंकि सोहा ने किया उनके साथ एक मजाक।
सोहा अपने सामान के साथ परफेक्ट ब्राइड पर पहुंची और बोली की वाइल्ड कार्ड द्वारा उन्हें शो में प्रतिभागी के तौर पर एंट्री दी जा रही है। ऐसा सुनकर सभी फीमेल कांटेस्टेंस के मुंह लटक गए, उन्हें लगा अब तो उनकी दाल नहीं गलनेवाली।
लड़कियां उन्हें अपने साथ बेडरूम में ले गई, पूरा घर दिखाया, वहां कैसे रहते हैं कैसे खाना बनाते हैं, सबकुछ ऐसे दिखाया जैसे सचमुच वह नई एंट्री हो। जैसे ही सोहा ने कहा कि वह लड़कों से मिलना चाहेंगी तो लड़कों की मांओं ने उन्हें रोक दिया। मांओ ने सोहा को साफ कहा कि अगर वह उनके बेटों से मिली तो उनके बेटे बाकी लड़कियों को देखना बंद कर देंगे।
अब सोहा के बाद इमरान का नंबर आया और उन्होंने भी शो के सेट पर खूब धमाल मचाया। मम्मियों के साथ डांस किया और लड़कियों के साथ फ्लर्ट। सोहा भी कहा पीछे रहने वाली थी उन्होंने लड़को से बात की और उनके बारे में जाना। सोहा ने लड़के और लड़कियों के कमरों के बीच बनी दीवार के बारे में भी पूछा। वहीं इमरान ने उस दीवार को तोड़ दिया। इस स्पेशल एपिसोड का प्रसारण 30 अक्टूबर को रात साढ़े दस बजे स्टार प्लस पर होगा।