जीटीवी के शो आपकी अंतरा की नन्ही अंतरा ने अमिताभ बच्चन का इंटरव्यू लिया और उनसे पूछे तीन अहम सवाल। पहले तो सभी को लग रहा था कि अंतरा छोटी बच्ची है और वह बिग बी से कोई सवाल पूछ ही नहीं पाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, अंतरा ने तीन ऐसे सवाल पूछे जिन्हें सुनकर वहां मौजूद लोग चौंक गए।
अंतरा उस दौरान बकायदा किसी पत्रकार की तरह व्यवहार कर रही थी,ये अंतरा का पहला इंटरव्यू था और वह भी देश की सबसे बड़ी बॉलीवुड हस्ती के साथ। इस मौके पर अंतरा के साथ शो पर उसका भाई बना राज भी मौजूद था। राज तो पूरे टाइम चॉकलेट खाने में व्यस्त था, लेकिन अंतरा ने बखूबी सवाल दागे।
जो तीन सवाल अंतरा ने अमिताभ से पूछे वह थे उनके जवाब बिग बी ने काफी अच्छे से दिए। अंतरा को रॉयल ट्रीटमेंट भी मिला, आखिर सवाल-जवाब के दौरान अंतरा अमिताभी की गोद में बैठी थी।
पहला सवाल -
अंतरा ने पूछा - अगर आपको तीन विश मांगने को बोले तो क्या होगी... बिग बी का जवाब था -- फिलहाल तो मेरी एक ही विश है,कि तुम सारे बच्चे यहां से भाग जाओ। तुम सब बड़े बदमाश हो।
दूसरा सवाल -
अंतरा ने पूछा - पहले आपने भूतनाथ में भूत का किरदार निभाया फिर गॉड तुस्सी ग्रेट हो में भगवान का किरदार निभाया और अब अलादीन का..आपको इतने अलग अलग रोल अच्छे कैसे लगते हैं। अमिताभ ने अपनी याद ताजा करते हुए इस सवाल का जवाब दिया की हां मैं अब भूत से जिनी बन चुकी हूं।
तीसरा सवाल -
अंतरा बोली - क्या आप मेरी एक विश पूरी कर सकते हो, क्या आप मेरे साथ फोटो खिंचवाओगे, और बिग बी ने खुशी खुशी अंतरा की विश पूरी कर दी।