आग से जयपुर की आबो हवा प्रभावित
जयपुर. इंडियन ऑयल कारपोरेशन में लगी भीषण आग के कारण विषैली गैसो के उत्सर्जन से जयपुर का वायुमण्डल डेढ से दो सप्ताह तक प्रभावित रहेगा।
तेल विशेषज्ञ नरेन्द्र तनेजा ने एक मीडिया चैनल को अपनी राय से अवगत कराते हुए बताया कि विशेषकर आग प्रभावित इलाके की आबो हवा डेढ से दो सप्ताह तक प्रदूषित रहेगी।
उन्होने बताया कि सर्दी का मौसम होने के कारण भी वायुमण्डल के नीचे इस प्रदूषण का असर रहेगा। अस्थमा एवं हृदय रोगियों को इसके प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी१ उन्होने कहा कि इस क्षेत्न में पैदा होने वाली साग सब्जी भी इस प्रदूषण से प्रभावित होगी।
श्री तनेजा का कहना है कि तेल डिपो घनी आबादी से दूर बनाये जाने चाहिए। ओवरहैड बनाने की अपेक्षा इनका भूमिगत निर्माण किया जाना चाहिए।
आयल एक्सपर्ट तनेजा का यह मानना है कि सीतापुरा में लगी आग पर ईधन के पूरी तरह जलने के बाद ही काबू पाया जा सकेगा। आग लगने से सीतापुरा क्षेत्न काले धुएं से आच्छादित हो चुका हैं। कवरेज कर रहे मीडिया ने आज सुबह आठ बजे चालीस डिग्री तापमान महसूस किया।
संबंधित खबरें
* अपडेट (देश,भा) जयपुर के इंडियन ऑयल डिपो में भीषण आग
* Update: स्नॉर्कल लैडर होती तो आग पर होता कंट्रोल
* जयपुर में आगः मुंबई हाई के बाद सबसे बड़ी आग
* Update : जयपुर में आग: कहीं ये साजिश तो नहीं!
* Update: जयपुर में लगी आग की विभीषिका तस्वीरों में...
* Update जयपुर में आग: अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा?
* Update: जिंदगियों पर भारी आग का कहर, तस्वीरें...
* जयपुर में आग : डिपो के 500 मीटर के दायरे में जमीन बनी अंगारा











