वाशिंगटन. हन्ना मोंटाना स्टार माइली सायरस को साल 2009 की सबसे बुरे प्रभाव वाली सेलिब्रिटी करार दिया गया है।
एओएल के जेएसवाईके डॉट कॉम द्वारा हुए एक सर्वे में 16 वर्षीय माइली के बुरे प्रभाव वाली सेलिब्रिटी बनने का कोई कारण नहीं बताया गया है। माइली के बाद ब्रिटनी स्पीयर्स दूसरे और रैपर केने वैस्ट तीसरे स्थान पर रहे।मालूम हो कि एक समय बच्चों और किशोरों की पसंद रही माइली को यह खिताब 20 वर्षीय मॉडल के साथ डेटिंग करके विवादों में आने और एक टीन अवॉर्ड शो में पोल डांसिंग को लेकर हुई आलोचना के बाद मिला है।