जी उठे जैक्सन
Bhaskar.com Friday, October 30, 2009 14:19 [IST]  

लॉस एंजिल्स.पॉप स्टार माइकल जैक्सन की फिल्म .दिस इज इट. को देखने के लिये विश्व स्तर पर उनके प्रशंसकों की भारी उमड रही है। इस फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पहले ही दिन दो करोड एक लाख डालर की कमाई की है।



कोलंबिया पिक्चर द्वारा कल जारी आंकडे के मुताबिक फिल्म ने अमरीका और कनाडा में 74 लाख डालर तथा विश्व के अन्य भागों में एक करोड 27 लाख डालर की कमाई की१ कोलंबिया पिक्चर ने कहा.. हमारा मानना है कि विश्व स्तर पर इस फिल्म के प्रदर्शन से हमें उत्तरी अमरीका. एशिया. लैटिन अमरीका और यूरोप में भारी सफलता मिल रही है१ यह दिवंगत माईकल जैक्सन की वैश्विक लोकप्रियताको दर्शाता है१..



ज्ञातव्य है कि माईकल जैक्सन लंदन में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित संगीत कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। इस कार्यक्रम के अभ्यास की करीब सौ घंटे की रिकाìडग से दिस इज इट फिल्म बनाया गया है। 25 जून को अपनी मृत्यु से पहले माइकल जैक्सन ने करीब चार महीने तक यहां पर अभ्यास किया था। गत मंगलवार को इस फिल्म का प्रीमियर किया गया और बुधवार को यह फिल्म विश्वभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई



फिल्म के प्रीमियर पर हालीवुड की नामचीन हस्तियां विल स्मिथ.जेनिफर लोपेज. पैरिस हिल्टन. केटी पेरी. जेनिफर लव हेविट और बेरी गोर्डी जूनियर उपस्थित थी१

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: