नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली और हरफनमौला जेम्स होप्स शनिवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर होने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच से भी बहार हो गए हैं|
ब्रेट ली वडोदरा में हुए पहले मैच में चोटिल हो गए थे| उसके बाद से वो टीम से बहार चल रहे हैं| एक तरफ जहाँ ली कोहनी की चोट से परेशान हैं, वहीं होप्स मस्पेशियों में खिंचाव की वजह से नहीं खेल पा रहे हैं|
ऑस्ट्रलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने दोनों के जल्द ही पूरी तरह फिट होने की आशा जताई है|
दोनों की फिटनेस के बारे में जानकारी देते हुए कप्तान ने कहा, "ब्रेट ली और होप्स दोनों ने शुक्रवार को नेट पर अभ्यास शुरू कर दिया है| ब्रेट अपने पूरे रनअप के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं| वो अभी 85 प्रतिशत फिट हैं, पर हम कोई चांस नहीं लेना चाहते| होप्स में ली से थोडा ज्यादा सुधार आया है| पर हम दोनों को अभी दो दिन का आराम देना चाहते हैं| आशा है की दोनों मोहाली मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जायेंगे|"
गौरतलब है की दोनों गेंदबाजों की कमी ऑस्ट्रेलिया को नागपुर वनडे में खूब खली थी| पोंटिंग ने भी इस बात कबूला है कि अगर ली टीम में होते तो शायद परिणाम कुछ और होता| हमने स्लोग ओवर्स में ज्यादा रन लुटा दिए थे|
कोटला की पिच को लेकर पोंटिंग ने कहा - पिच की सही स्थिति तो कल ही पता चल पाएगी पर चैंपियंस लीग के अनुभव से कहा जा सकता है की यहाँ गेंदबाजों का बोलबाला रहेगा, खासकर फिरकी गेंदबाज़| हमने साथी खिलाडी जो कोटला पर खेल चुके हैं उनसे भी बात की है, पर असली परीक्षण तो दबाव में ही होगा|
घरेलू टीम की धमाकेदार जीत पर पोंटिंग ने कहा सीरीज़ अभी सबके लिए खुली है| उन्होंने बताया की पैन की जगह लेने वाले मिनोऊ आज भरत पहुँच जायेंगे|