लंदन. पॉप स्टार शकीरा शादी नहीं करना चाहतीं लेकिन उन्हे बिना शादी मां बनने से परहेज नहीं है। शकीरा का कहना है कि मुझे शादी से डर लगता है और मैं कभी भी शादी नहीं करूंगी। पॉप स्टार का कहना है कि वो मीडिया के कारण शादी नहीं करना चाहती हैं।
उनके मुताबिक मीडिया सेलीब्रटीज की शादी को लेकर लगातार खबरें छापता रहता है ऐसा लगता है कि मीडिया आपकी शादी को लेकर काफी चिंतित है लेकिन यही मीडिया शादी हो जाने के बाद तलाक की खबर छापने के लिए बेचैन रहता है। वो लगातार ऐसी खबरें छापता है जिससे अगर पति-पत्नी में तलाक होने की कोई संभावना ना भी हो तो तलाक हो जाए। बकौल शकीरा मैं नहीं चाहती की अखबार के पहले पन्ने पर मेरे तलाक होने की खबर छपे। हालांकि शकीरा मां बनाना चाहती हैं उनके मुताबिक बच्चे पैदा करने के लिए शादी जरूरी थोड़े ही है।
संबंधित खबरें
* शर्मीली हैं शकीरा..
* कोई नहीं पहचान सका शकीरा को
* हां मैं बहुत खराब गाती थी- शकीरा
* सेक्स सुर्खी शकीरा को आती है शर्म..उफ्..
* सिक्के की बदौलत शकीरा की कमर का जादू
* मुझे बच्चा चाहिए - शकीरा
* मिनी स्कर्ट छोड़े शकीरा ने