Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, October 30, 2009 16:29 [IST]  

danik bhaskarअलादीन: नहीं चला जिन्न का जादू

Agency

amitअमिताभ बच्चन का नाम जिस फिल्म से जुड़ जाए वह आजकल आसानी से फ्लॉप नहीं होती। लेकिन अलादीन के मामले में दावे के साथ यह कहना थोड़ा मुश्किल होगा। फिल्म अलादीन को लेकर दर्शक कम से कम ये उम्मीद लगाकर थियेटर तक गए थे कि कुछ मिले न मिले उनके बच्चों का मनोरंजन तो हो ही जाएगा। लेकिन अफसोस ऐसा कुछ नहीं हुआ।

कुछ को उम्मीद थी कि फिरंगी हिरोईन जैक्लीन फर्नांडिज शायद कुछ मसाला फिल्म में भर दें, लेकिन उस मामले में भी दर्शकों के हाथ निराशा ही लगी। शो की कहानी बिल्कुल वैसी है जो आप बचपन से अलादीन के नाम पर सुनते आ रहे हैं। फिल्म में रितेश देशमुख उस गरीब अलादीन की तरह हैं जिसे बचपन से दुख मिले हैं, उनकी जैसमीन बनकर आती है जैक्लीन और उसे देती है एक चादूई चिराग जिसका जिन्न है अमिताभ बच्चन।

फिल्म में तकनीक भी मदद से थोड़ा बहुत विजुअल जादू क्रिएट करने की भरसक कोशिश की गई है लेकिन कमजोर तकनीक उस मायने में फेल रही। कहानी पुरानी है और ट्रीटमेंट बेहद कमजोर। पहले भूतनाथ में भूत, गॉड तुस्सी ग्रेट हो में भगवान और अब अलादीन में जिन्न की भूमिका में बिग बी ने प्रभावित तो किया लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट के चलते उन्हें ज्यादा कुछ करने का मौका नहीं मिला। कहीं कहीं फिल्म बचकानी लगती है और कहीं अपने ट्रैक से भटकी हुई।

बिग बी के चलते फिल्म को वन टाइन वॉच तो कह सकते हैं लेकिन ब्लॉक बस्टर नहीं कहा जा सकता। फिल्म में कहीं कहीं मनोरंजक के पल भी आते हैं लेकिन संतुलन की कमी देखने को मिली है। रितेश देशमुख को फिलहाल हिट फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

एक्टर -- अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, रितेश देशमुख, जैक्लीन फर्नांडिज, सोहेल खान, विक्टर बैनर्जी, रतना पाठक, मीता वशिष्ठ, मास्टर शुभांकर।

निर्देशक -- सुजोय घोष

  share
विचार:

raja

Monday, 2nd Nov 2009, 11:09
jaclin ka kaam accha laga

apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: