Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, October 30, 2009 18:08 [IST]  

danik bhaskarलंदन ड्रीम्स: म्यूजिकल सपनों का इमोशनल साज

Bhaskar.com

lonविपुल शाह की ये फिल्म भले ही आपको रॉक ऑन, झंकार बीट्स या इसी तरह के सब्जेक्ट पर बनी कोई फिल्म लगे लेकिन इसमें कुछ है जो इसे इनसे अलग करता है। फिल्म की कहानी के पता चलते ही चर्चा होने लगी थी कि फिल्म चूंकि एक म्यूजिक बैंड की कहानी है इसलिए इसमें बहुत कुछ रॉक ऑन की तरह है। लेकिन ये न तो रॉक ऑन है, न ही बैजू बावर, अभिमान, याराना या फिर साजन की तरह कोई म्यूजिक पेश से जुड़े लोगों की कहानी।

फिल्म विपुल शाह की पिछली फिल्मों से कहीं भी मेल नहीं खाती है, दोनों संगीत से संबंध रखते हैं और लेकिन एक के लिए वह हॉबी और पैशन है तो दूसरे के लिए मजबूरी और रोजी रोटी का जरिया। फिल्म की यूएसपी है सलमान और अजय दोनों की बेहतरीन एक्टिंग। अर्जुन(अजय देवगन) अपने दोस्त मन्नू(सलमान) को लंदन ले आता है जो कि गांव में शादियों में बैड बजाता था।

अब मन्नू अर्जुन के हाईफाई बैंड का हिस्सा बन जाता है। लेकिन बाद में अर्जुन को एहसास होता है कि उसने कितनी बड़ी गलती की है। फिर शुरू होता है एक ऐसा खेल जिसमें दोस्त दुश्मन बन जाता है। इसी के साथ उतार चढ़ाव पर जाकर खत्म होती है फिल्म की कहानी। फिल्म में रोमांस भरपूर है और थोड़ा बहुत मनोरंजन भी लेकिन जो सबसे ज्यादा फिल्म में नजर आता है वह है इमोशन। असिन की जोड़ी सलमान के साथ दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। नई एक्ट्रेस ब्रिंदा पारिख को ओके कहें तो भी ज्यादा होगा।

फिल्म में सलीम सुलेमान का संगीत लाजवाब है और सिनेमेटोग्राफी भी काफी अच्छी है। फिल्म एक औसत फिल्म है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल करें न करे लेकिन इमोशनल ट्रीट और मनोरंजन के लिहाज से कमाल की है।

एक्टर -- सलमान खान, अजय देवगन, असिन, रणविजय सिंह, अदित्य रॉय कपूर, ओम पुरी, खालिद आजमी, ब्रिंदा पारिख, मिशेल गामरानो।

निर्देशक - विपुल शाह।





  share
विचार:

pravindra kumar mourye

Friday, 30th Oct 2009, 22:19
This is good. salman khan

madhav singh

Sunday, 1st Nov 2009, 22:13
this is the movie we waiting for, for last couple years its really worth wacthing .....salman and ajay again roks the world with their febulous performences and the music part of this muvie is really great and its a pleasent listing......... MADHAV SINGH

raja

Monday, 2nd Nov 2009, 11:07
bahut accha film hai salman aur asin ka jodhi kafi accha hai, beutiful move salman is best

kailash

Tuesday, 3rd Nov 2009, 17:11
this moviee is vry good

ujjawal jain

Wednesday, 4th Nov 2009, 6:26
hopeless --- ajay is best

apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: