बहाने नहीं गेम पर ध्यान दें पोंटिंग: धोनी
Agency Friday, October 30, 2009 19:05 [IST]  

dhoniनई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के कोटला पर दिए गए अभ्यास पिच पर कमेन्ट पर पलटवार करते हुए कहा है की एक दिन अभ्यास मिस करने से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता|

दिल्ली में होने वाले तीसरे मैच की संध्या पर कंगारू कप्तान पोंटिंग ने फिरोज़ शाह कोटला पर मौजूद सुविधाओं की भर्त्सना की थी| अभ्यास नहीं कर पाने का पहला बहाना पोंटिंग ने पिच का गीला होना बताया था| पोंटिंग ने यह भी कहा था की दिन में पिच सूखने के बाद अभ्यास करने का फायदा भारतीय खिलाडियों को मिलेगा|

रिकी पोंटिंग ने नागपुर में मिली करारी हार का ठीकरा अंतिम ओवरों में हुई बुरी गेंदबाजी पर फोड़ा है| भारत ने अंतिम 10 ओवरों में 87 व 108 रन बनाए थे| पोंटिंग ने यहाँ तक कह दिया की भारत ब्रेट ली के टीम में नहीं होने की वजह से जीता|

हरभजन पर बरसे धोनी: शनिवार को होने वाले मैच में बदलाव के संकेत देते हुए भरतीय कप्तान धोनी ने कहा की हरभजन सिंह अभी अपने पूरे रंग में नहीं हैं| पिछले दो मैचों में उनकी परफोर्मेंस कुछ ख़ास नहीं रही और उन्हें अपनी लय सुधरने की ज़रुरत है|



संबंधित खबरें
* ब्रेट ली, होप्स तीसरे मैच से बाहर
* कोटला पिच खेलेगी पेंच
 

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: