Friday, October 30, 2009 22:43 [IST]  

danik bhaskarतीसरे वनडे से पहले ही चल रहे हैं चौके-छक्के

Bhaskar.com

mदिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर शनिवार को होने वाले ऑस्ट्रेलिया-भारत एकदिवसीय मैच से पहले टिकटों को ब्लैक किये जाने का मामला सामने आया है। एक निजी टीवी चैनल ने कुछ लोगों को इस मैच के टिकेट ऊंचे दामों पर ब्लैक करते हुए अपने कैमरे में कैद किया है।



टिकटों ब्लैक किये जाने के इस गोरखधंधे की अपनी खास जुबान है। 250 रूपए का टिकेट इस जुबान में चौका कहलाता है जिसकी ब्लैक में कीमत 500 रुपये है। 500 रूपए वाले टिकट को छक्का कहा जा रहा है जो की 1000 रूपए में बिक रहा है।



ये सब कुछ सरेआम हो रहा है जिसे देखते हुए इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता की इसमें प्रशासन के कुछ लोगों की भी मिली भगत हो। भारत में क्रिकेट इतना लोकप्रिय है की यहाँ फैन्स टिकटों को दोगुने दाम पर भी पाना चाहते हैं और यही बात टिकट का गोरखधंधा करने वालों के काम आती है।

  share
विचार:

apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: