नई दिल्ली.भारतीय कप्तान महेन्द्र ¨सह धोनी ने यहां फीरोजशाह कोटला मैदान में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की पूर्व संध्या पर आज कहा कि टीम इंडिया नागपुर में मिली जीत का मोमेंटम बरकरार रखते हुए सीरीज में बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी।
भारतीय टीम के नेट अभ्यास के बाद पैड पहने हुए संवाददाता सम्मेलन में पहुंचे धोनी ने कहा वडोदरा में पहला मैच बेशक हम हार गए थे लेकिन उस मैच में हरभजन ¨सह और प्रवीण कुमार की बल्लेबाजी से हमने कई सकारात्मक चीजें हासिल की और उसी प्रदर्शन को हम नागपुर में ले गए जहां हमने हर लिहाज से अच्छा प्रदर्शन कर सीरीज में बराबरी हासिल कर ली। उन्होंने कहा नागपुर में मिली जीत की खुराक को हम यहां भी बरकरार रखेंगे।
फी¨ल्डग हमारा थोड़ा कमजोर पक्ष रहा है जिसपर हम पूरी मेहनत कर रहे हैं। सीरीज मे १-१ की बराबरी हो जाने के बाद तीसरा वनडे नया गेम होगा। नई शुरुआत होगी और आपको नए जोश और उत्साह के साथ खेलना होगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा सभी अपना काम बखूबी निभा रहे हैं।
हमने इसी टीम वर्क को आगे बढ़ाना है। नेट अभ्यास में आशीष नेहरा के गेंदबाजी नहीं करने के सवाल पर धोनी ने कहा यह लंबी सीरीज है और नेहरा पिछले कई मैचों से लगातार गेंदबाजी का बोझ उठा रहे हैं। वह कुछ हल्का ब्रेक चाहते थे इसलिए उनसे गेंदबाजी नहीं कराई। उनके चोटिल होने जैसी कोई बात नहीं है।
आफ स्पिनर हरभजन ¨सह के फार्म में नहीं होने के सवाल पर धोनी ने माना कि भज्जी इस समय अपनी सर्वŸोष्ठ गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि इससे ज्यादा ¨चतित होने की जरूरत नहीं है। वह अपने सर्वŸोष्ठ प्रदर्शन से बस एक मैच ही दूर हैं।फीरोजशाह कोटला की पिच के लिए धोनी ने कहा यह सूखा विकेट है जिस पर गेंद नीची रह सकती है। लेकिन उम्मीद करनी चाहिए कि यह पिच टूटेगी नहीं।
उन्होंने साथ ही यह माना कि यदि इस विकेट का व्यवहार हाल के मैचों जैसा ही रहता है तो यहां २५क् के स्कोर का भी बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बहुत कुछ टास और शाम को गिरने वाली ओंस अपर भी निर्भर करेगा। उन्होंने कहा इस पिच पर स्पिनरों को मदद मिल सकती है और हमारे पास भज्जी के अलावा रवीन्द्र जडेजा, युवराज ¨सह और सुरेश रैना हैं जो गेंदबाजी में हाथ आजमा सकते हैं।
धोनी ने कहा हमारा लक्ष्य इस बात पर रहेगा कि टीम को अच्छी शुरुआत मिले ताकि आगे आने वाले बल्लेबाज उसका फायदा उठाकर एक अच्छा स्कोर खड़ा कर सकें। आस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाडियों के चोटिल होने और एक्सप्रेस गेंदबाज ब्रेट ली के इस मैच में नहीं खेलने के बारे में उन्होंने कहा वैसे हमारा ध्यान केवल अपनी टीम पर है और हम यह नहीं देख रहे हैं कि प्रतिद्वंद्वी के साथ क्या समस्या है। आस्ट्रेलिया के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से उनके युवा खिलाडियों को खुद को साबित करने का मौका मिला है। लेकिन ली के नहीं खेलने से उनका गेंदबाजी आक्रमण एकबार फिर कमजोर पड़ जाएगा। मौजूदा सीरीज के बारे में उन्होंने कहा मुकाबला फिलहाल बराबरी पर है और जब ऐसी दो टीमें आमने-सामने हों तो मुकाबला काफी कड़ा होता है। इतनी लंबी सीरीज में उतार-चढ़ाव तो आते हीरहेंगे। जरूरत इस बात की है कि टीम अपने प्रदर्शन में निरंतरता को कायम रखे।