Saturday, October 31, 2009 01:28 [IST]  

danik bhaskarशीर्ष क्रम में धोनी के लिए जगह नहीं

एजेंसी

dनई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर चल रही बहस में महान क्रिकेटर सुनील गावसकर भी शामिल हो गए हैं। सनी ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि भारतीय टीम के पास धुरंधर बल्लेबाजों की फौज है, इसलिए शीर्ष क्रम में धोनी के लिए जगह नहीं है। सचिन, सहवाग, गंभीर और युवराज जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण धोनी के लिए पांचवां नंबर ही उपयुक्त है।



लिटिल मास्टर गावसकर ने कहा कि टीम के अच्छे बल्लेबाजों को खेलने के लिए ज्यादा ओवर मिलने चाहिए। हमारे पास सचिन, सहवाग, गंभीर व युवराज हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा ओवर खेलने का मौका मिलना चाहिए। धोनी पांचवें नंबर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें इसी क्रम पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।गिलक्रिस्ट-गांगुली की राय इससे अलग पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट और बंगाल टाइगर सौरव गांगुली की राय गावसकर से अलग है।



इन दोनों पूर्व धुरंधरों का मानना है कि धोनी को अपना बल्लेबाजी क्रम बदलते हुए ऊपर आना चाहिए। गिलक्रिस्ट ने पिछले दिनों कहा था कि धोनी एक खतरनाक खिलाड़ी हैं। वनडे में उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करते देखकर मुझे खुशी होगी। उन्हें तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। गांगुली ने भी कहा है कि धोनी जैसे बल्लेबाज को पांचवें या छठे नंबर पर उतारकर उनकी प्रतिभा खराब नहीं की जानी चाहिए। उनके लिए तीसरा या चौथा क्रम सबसे उचित है।

  share
विचार:

sumit

Saturday, 31st Oct 2009, 10:43
sani ne sahi kaha hai dhoni ko 5-6 num. par hi batting karni chahiya.

ajit

Sunday, 1st Nov 2009, 11:27
dhoni should bat at no.3 because we have players like yuvi, raina and jadeja who can finish the innings by bating at 5,6,7 no. if dhoni goes up in batting order will be much better for India because as he is playing singles doubles in starting of his innings and hitting big shots in the and thats way he should go up in the order, and Indian team can play around his innings freely.

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: