Chandigarh
शहर का ‘मुन्ना’ भी है लंदन ड्रीम्स में
मनोज अपरेजा Saturday, October 31, 2009 01:46 [IST]  

landan dreemsचंडीगढ़. ‘मुन्ना’ बिंदास है और वह वही करता है जो उसका दिल चाहता है। कभी टंकी पर चढ़कर शरारत करता है तो कभी लोगों को परेशान। यहां बात चंडीगढ़ के 9वीं कक्षा के छात्र रोहिन बैंस की हो रही है।



शुक्रवार को रिलीज हुई ‘लंदन ड्रीम्स’ में सलमान के बचपन का किरदार अदा करने वाले रोहिन ने बताया कि उसे सलमान के साथ काम करके खूब मजा आया। फिल्म में रोहिन उर्फ ‘मुन्ना’ अजय देवगन (फिल्म में नाम अजरुन) का दोस्त है। करीब 10 से 15 मिनट के रोल में रोहिन ने काफी मेहनत की है। रोहिन बैंस वाईपीएस स्कूल में पढ़ता है।



रोहिन के अनुसार वह थियेटर आर्ट्स चंडीगढ़ से लंबे समय से जुड़ा हुआ है और अब तक 30 से 40 प्ले में हिस्सा ले चुका है। छ: महीने पहले वह बॉबी देओल की फिल्म में पुजारी के बेटे के रूप में काम कर चुका है। उसकी इच्छा एक जर्नलिस्ट बनने की है। फिल्म लंदन ड्रीम्स में एक विवादित सीन के संबंध में रोहिन ने कहा कि रॉक सॉंग ‘बरसो यारों बरसों रे’ में हनुमान चालीसा की धुन को मिला कर पेश किया गया है। रोहिन के अनुसार आजकल लोग भारतीय धार्मिक धुनों को कम सुन रहे हैं ऐसे में रॉक के बीच हनुमान चालीसा को मिलाने से युवा पीढ़ी धर्म के प्रति आकर्षित होगी।



इन्हें भी लुभा रही है फिल्म



विपुल शाह की फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ रिलीज हो चुकी है, इसके कुछ दृश्यों का फिल्मांकन कुराली और आसपास के गांवों में किया गया है। फिल्म में शहर के कई लोगों ने भी रोल किया है। अब फिल्म को लेकर इलाके के लोगों में भारी उत्सुकता है वे जहां उन स्थानों जिनमें कुराली रेलवे स्टेशन, मुल्लांपुर का मेन बाजार व ग्रामीण इलाके शामिल हैं को देखना चाहते हैं वही उन लोगों को देखने की इच्छा भी है जिन्होंने छोटा-मोटा रोल इसमें किया है।



कहानी के मुताबिक जब सलमान खान एवं अजय देवगन विदेश जाते हैं तो कुराली रेलवे स्टेशन से ही गाड़ी पकड़ते हैं। इस सीन के लिए रेलवे स्टेशन पर तीन दिन तक शूटिंग की गई थी। खेतों में सलमान और देवगन के भागने के सीन कुराली—सिसवां मार्ग पर गांव अंदहेड़ी में फिल्माए गए थे।

  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: