चंडीगढ़. दिल्ली के अदित जैन ने ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (आयटा) रैकिंग टूर्नामेंट के मेंस सिंगल्स में चंडीगढ़ के मनदीप सिंह गिल को कड़े मुकाबले में 6 7, 6 0 6 1 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
मनदीप ने पहला सेट 7 6 से जीत कर शानदार शुरूआत की। इसके बाद अदित ने लय में वापसी करते हुए अगले दोनों सेट 6 0, 6 0 से जीत कर खिताब अपनी झोली में डाल लिया। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन सेक्टर 10 में खेले गए वुमन सिंगल्स फाइनल में हिमाचल की श्वेता राणा ने दिल्ली की गोपिका कपूर को एकतरफा मुकाबले में 6 4 6 1 से हरा कर ट्रॉफी हासिल कर ली। श्वेता ने डबल्स फाइनल जीत कर दोहरा खिताब हासिल किया।
पहले सेट में गोपिका ने श्वेता को हालांकि थोड़ी टक्कर दी लेकिन दूसरे सेट में श्वेता ने गोपिका को कोई मौका नहीं दिया और आसानी सेट के साथ मैच जीत लिया। मेंस डबल्स फाइनल में दिल्ली के लक्षित सूद और चंद्रलि सूद की जोड़ी ने प्रतीक भांबरी और योगेश फोगाट की जोड़ी को 6 1, 6 0 से हराया जबकि वुमन डबल्स फाइनल में चंडीगढ़ की महक सिंह और हिमाचल की श्वेता राणा ने दिल्ली को गोपिका कपूर और गारिमा वतवानी को 6 3, 6 2 से पराजित किया।