नई दिल्ली. जयपुर स्थित सीतापुरा के इंडियन ऑयल डिपो में लगी आग ने पेट्रोलियम कंपनियों के सुरक्षा इंतजामों और इंतजामों को लेकर मिलने वाले पुरस्कारों पर सवालिया निशान लगा दिया है।
दस दिन पहले ही ऑयल इंडस्ट्रीज सेफ्टी डायरेक्टरेट (ओआईएसडी) ने इंडियन ऑयल को सबसे सुरक्षित तेल मार्केटिंग कंपनी का पुरस्कार दिया है। अब सबसे सुरक्षित तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल में सुरक्षा के इंतजामों की स्थिति यह है कि जयपुर में आग बुझाने के लिए न तो पर्याप्त उपकरण थे और न ही पर्याप्त इंतजाम।
जयपुर डिपो को लेकर इंडियन ऑयल का दावा है कि यहां सुरक्षा के आधुनिक इंतजाम थे। मगर, अब इस सवाल का जवाब न तो इंडियन ऑयल के अधिकारियों के पास है और न ही ओआईएसडी के पास। ओआईएसडी ही वह संस्था है, जो पेट्रोलियम कंपनियों के सुरक्षा इंतजामों की जांच-परख के बाद सुरक्षित होने का प्रमाण पत्र जारी करता है। ओआईएसडी सुरक्षा इंतजामों को प्रोत्साहित करने के लिए सालाना पुरस्कार भी देता है।
आलम यह है कि पेट्रोलियम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर एक साथ सीतापुर डिपो के परिसर में मौजूद सभी टैकों में कैसे आग लग गई।
आग से सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ आरएस पांडा के मुताबिक डिपो में स्टोरेज टैंक बनाने के दौरान यह इंतजाम किया जाता है कि एक टैंक से दूसरे टैंक के बीच सुरक्षित फासला हो, ताकि एक में आग लगने पर दूसरा इसके चपेट में न आ जाए। ऐसे में सीतापुरा में लगी आग चौंकाने वाली है,जिसमें सभी टैंक आग की चपेट में आ गए हैं।
कंपनी के अधिकारी भी इस बात से इंकार नहीं कर रहे हैं कि सुरक्षा इंतजामों में किसी बड़ी चूक के कारण ही इतनी भयंकर आग लगी है। इंडियन ऑयल के निदेशक वीएम बंसल ने साफ तौर पर कहा कि टैंक में समुचित दूरी के बावजूद सभी में आग पकड़ने से मामला काफी संदिज्ध हो गया है। ऐसे में पूरी जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि चूक कहां और किस स्तर पर हुई है।
..अधिक खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...
* जयपुर में आगः पीछे छोड़ आए गुबार
* जयपुर में आगः ...और चला अफवाहों का दौर
* जयपुर में आगः सीरियल ब्लास्ट के बाद शहरवासी फिर एकसाथ
* जयपुर में आगः पेट्रोल-डीजल किल्लत नहीं होने का दावा
* जयपुर में आगः जिसको जिधर जगह मिली भाग खड़ा हुआ
* जयपुर में आगः बेटे की तलाश में नंगे पैर दौड़ पड़ी मालती
* जयपुर में आगः धरे रह गए सुरक्षा इंतजाम के दावे
* जयपुर में आगः रिसाव शाम 4:30 बजे शुरू हो गया था
* जयपुर में आगः मुंबई हाई के बाद सबसे बड़ी आग
* जयपुर में आगः धुआं हुआ दस करोड़ लीटर तेल
* Update: जयपुर में लगी आग की विभीषिका तस्वीरों में...
* Update जयपुर में आग: अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा?
* जयपुर में आग : डिपो के 500 मीटर के दायरे में जमीन बनी अंगारा