जयपुर. जयपुर में आईओसी डिपो हादसे से बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ भी आहत दिखे। शुक्रवार को शहर में शिरकत करने आए दोनों ही स्टार्स मीडिया से ज्यादा बात करने के मूड में नहीं थे। फिर भी जब बारी आई अपने फैंस से रू-ब-रू होने की तो वे मूवी और पर्सनल लाइफ के बारे में बताने से अपने आपको नहीं रोक पाए। सिटी भास्कर टॉक शो में रोचक सवालों के जवाब देने में उन्होंने जरा भी देर नहीं की।
माय टीनएज लाइफः रणबीर ने बताया, स्कूलिंग के बाद फिल्म मेकिंग का कोर्स करने अमेरिका गया। उसके बाद इंडिया में एक्टिंग शुरू की। पहली फिल्म सांवरिया भले ही न चली हो, लेकिन अजब प्रेम की गजब कहानी से मुझे उम्मीदें हैं। ये बड़ी हिट होगी।
वहीं कैटरीना ने कहा, 15 साल की एज से ही मॉडलिंग शुरू की। हालांकि, ये यह कुछ जल्दी था, लेकिन खुद को एस्टैब्लिश करना इतना आसान नहंीं था। टीनेज में आपको प्यार भी होता है। कभी कभी प्यार को जाहिर करने में देर हो जाती है इसलिए खुद को एक्सप्रैस कर देना चाहिए। मैं जब 17—18साल की थी तो जिसे मैं पसंद करती थी उससे आई कॉन्टैक्ट भी नहीं रख पाती थी। मूवी के बारे में उन्होंने कहा, इस फिल्म में कॉमेडी और लव दोनों का फ्यूजन दर्शकों को पसंद आएगा।
टॉवल, टीशर्ट और अब डायलॉग्सः पहली फिल्म सांवरिया में टॉवल, वेकअप सिड में टीशर्ट और अब अजब गजब की प्रेम कहानी में कौनसा स्टाइल हिट रहेगा? सवाल पर उन्होंने कहा, स्वीट, सिम्पल स्टोरी में डायलॉग्स डिलीवरी पर मेहनत की है। ऑडियंस को फैमिली फिल्म में कॉमेडी और रोमांस दोनों मिलेगा।
फेवरेट सॉन्गः इसी बीच क्यूट एंड चार्मिग रणबीर से जब उनके फैंस ने गाना गाने की गुजारिश की तो उन्होंने खुद को सपोर्ट करने को कहा। फिर प्रेम की नईया में राम के भरोसे उनके सिर चढ़कर बोला। जबकि कैटरीना का कहना था कि तेरा होने लगा हूं..मेरा फेवरेट सॉन्ग है। इसे मैं खुद बार बार गुनगुनाना पसंद करती हूं।
कैड्रिट फॉर माय वर्कः रणबीर ने अपनी प्रोफेशनल ग्रूमिंग के बारे में कहा, अभी मैं कोई स्टार नहीं हूं लेकिन मैंने हार्ड वर्क किया है। मेरी कोई मूवी सुपरहिट होती है तो उसके लिए मुझे क्रैडिट मिलना चाहिए। अपने फैल्यॉर्स के लिए भी मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं। रैपिड फायर राउंड में कई सवालों को कैटरीना ने पास किया। रणबीर ज्यादातर सवालों पर कंफ्यूज दिखे। फिर भी उन्होंने कुछ स्मार्ट आंसर देने की कोशिश की।
कुछ ऐसे रहा फैंस से इंटरेक्शन
सवाल : आप एक्शन मूवी कब करेंगे? हम आपको धूम 3 में देखना चाहते हैं।
जवाब : मैंने कोशिश की थी, लेकिन कैट को चोट लग गई। कैट को प्रॉमिस किया है कि 2 साल तक कोई एक्शन नहीं।
सवाल : यूथ के लिए कोई मैसेज?
जवाब : डू समथिंग फॉर योर ड्रीम्स..
वहीं कैटरीना से उनकी ज्यादातर फैंस ने ब्यूटी सीक्रेट ही पूछे जिसके जवाब में उनका कहना था कि किसी प्रोडक्ट के यूज के बजाय हैल्दी फूड खाने पर जोर दें तो अच्छा है।
उनके साथ आए डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और प्रोडच्यूसर रमेश तोरानी ने बताया, यंग टीम के साथ काम करने में मजा आया। शूट के वक्त भी इतना फन होता था कि शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ती थी। दोनों की कैमिस्ट्री बड़े पर्दे पर जरूरी हिट होगी।
संबंधित खबरें
* सिटी ब्यूटीफुल में रनबीर और कैटरीना
* रनबीर और कैटरीना कैफ दिल्ली से आए सड़क रास्ते
* कैटरीना और रणबीर साथ-साथ
* लहंगा हो कैटरीना स्टाइल
* कैटरीना ने गिफ्ट की "Underwear"
* बड़े दिल वाली कैटरीना