जयपुर. फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी का पूरा क्रू शुक्रवार को दैनिक भास्कर टीम से रूबरू हुआ। सिटी भास्कर विजिट कर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने अखबार के विभिन्न पहलुओं को जाना। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने फिल्म और उससे जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स पर चर्चा की।
प्यार अजब नहीं गजब होता है और मेरा प्यार फिलहाल फिल्में हैं। यह कहना है कपूर खानदान के चश्मे चिराग रणबीर कपूर का। वे अपनी नई फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के प्रमोशन के सिलसिले में गुलाबी नगरी आए। उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और प्रोडच्यूसर रमेश तोरानी भी थे। पत्रकारों से उन्होंने कहा, शहर का माहौल यूं तो गंभीर है लेकिन हम चूंकि प्रोफेशनल आर्टिस्ट हैं इसलिए प्रमोशन के लिए यहां आना पड़ा।
उम्मीद है ये फिल्म दर्शकों को खूब गुदगुदाएगी। मेरी फैमिली कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री की सेवा कर रही है। मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं उनके नाम और रुतबे को कायम रखूं। उसके बावजूद जब मैं कोई रोल स्वीकार करता हूं तो कोई भी प्रैशर नहीं रखता। इस फिल्म में प्रेम का कैरेक्टर प्ले कर रहे रणबीर ने कहा, वेकअप सिड रीयल कैरेक्टर था जबकि प्रेम का कैरेक्टर फिक्टीशियस है। यह राजकुमार जी का विजन है।
नम्बर वन की रेस में नहीं पड़ना
कैटरीना ने कहा, राज सर के साथ काम करना मानो स्कूल में जाने जैसा है। ये बहुत ही सुलझे निर्देशक हैं। जब तक शॉट पूरी तरह से परफैक्ट नहीं होता इनकी तरफ से ओके नहीं होता। जब उनसे पूछा गया कि हॉलीवुड और बॉलीवुड में नम्बर वन की रेस चल रही है, आप इस रेस में किस नम्बर पर हैं? तो उन्होंने कहा, फिलहाल मैं नम्बर वन की रेस में नहीं पड़ना चाहती। जो भी रोल मुझे फिल्म के हिसाब से मिलता है वो मुझे पूरी जिम्मेदारी से निभाना होता है। इसलिए सिर्फ एक्टिंग पर ध्यान देती हूं।
संबंधित खबरें
* सिटी ब्यूटीफुल में रनबीर और कैटरीना
* रनबीर और कैटरीना कैफ दिल्ली से आए सड़क रास्ते
* क्या करिश्मा कपूर का ये राज आप जानते हैं???
* रणबीर कपूर बने भास्कर के अतिथि संपादक
* रणबीर कपूर का अब एक नया रूप
* देखिए कपूर खानदान के एक्सक्लूसिव फोटो