कलर्स चैनल को अपने शो " न आना इस देस लाड़ो " में कलेक्टर की छवि खराब दिखाने को लेकर नोटिस दिया गया है। चैनल से 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है वरना....शो को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हफ्ते भर में यह दूसरा मामला है जब कलर्स चैनल को उसके किसी सीरियल के लिए नोटिस दिया गया है। इससे पहले 26 अक्टूबर के एपिसोड में अश्लीलता दिखाने को लेकर कलर्स के शो बिग बॉस को नोटिस दिया गया था।
न आना इस देस को मिले नोटिस के पीछे कारण यह है कि उसमें कलेक्टर को भ्रष्टाचारी और औरतों का भूखा दिखाया गया है। शो के एक एपिसोड में यह तक दिखाया गया था कि कलेक्टर के कहने पर उसके सामने औरत को पेश किया गया। शो का प्रमुख केंद्र भ्रूण हत्या और लड़की के जन्म लेने पर उसे मार देने की कूरीतियां हैं।
इन दिनों शो की जो कहानी चल रही है उसमें गांव में एक नया कलेक्टर आया है जो अम्माजी की बात मानने के बदले और उनके काले कारनामों को छुपाने के लिए उनसे एक लड़की की डिमांड करता है। शो में कलेक्टर के किरदार को इस तरह दिखाने पर आपत्ती जताई गई है।