शर्लिन चोपड़ा बिग बॉस के घर से बाहर हो गई हैं, यह चौथी बार था जब घरवालों ने शर्लिन के खिलाफ वोट किया था। घरवालों को शर्लिन से हमेशा ही नाराजगी रहती थी, कमाल खान और वृंदू के अलावा शर्लिन की घर में किसी से भी नहीं पटती थी। यही नहीं वह घर में किसी से बात करना तक पसंद नहीं करती थी, पिछले हफ्ते से ही उसने घरवालों के साथ घुलने मिलने की शुरूआत की थी लेकिन इसी बार उसे बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
शर्लिन तकरीबन एक महीने तक बिग बॉस के घर में रही और जब घर छोड़कर गई तो उनकी आंखो में आंसू थे। वह घर से बाहर जाने वाली तीसरी प्रतिभागी थी उनसे पहले राखी सावंत की मां जया सावंत और देशद्रोही फेम कमाल खान को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।
शर्लिन जितने दिन घर में रही अपनी मसालेदार आदाओ से घरवालों का मनोरंजन किया, फिर भले ही वह अश्लील बॉडी शो हो या पिछले दिनों किया रोहित के साथ सेक्सी आइटम सांग। इस हफ्ते के नॉमिनेशन में शर्लिन के साथ दारा सिंह के बेटे वृंदू को भी नॉमिनेट किया गया था। हाल फिलहाल शर्लिन शो से बाहर जरूर हुई है लेकिन वाइल्ड कार्ड से शो में फिर एंट्री ले सकती हैं। मॉडल आइटम गर्ल शर्लिन पिछले दिनों फिल्म दिल बोले हडिप्पा में शाहिद कपूर की गर्लफ्रेंड के रूप में नजर आई थी।
संबंधित खबरें
* बिग बॉस में शर्लिन का आइटम सांग
* शर्लिन ने उतारे कपड़े..राजू के अश्लील कमेंट !!!
* बिग बॉस वालों ने चुराई चॉकलेट,रोहित "जानकी जासूस"
* शिल्पा शमिता को बिग बॉस से बाहर निकालेगी ???
* अश्लीलता को लेकर बिग बॉस को नोटिस
* बिग बॉस : बोतल फेंकी, गालियां दीं, कमाल खान बाहर
* बिग बॉस के प्रतियोगी को जेल की सजा
* राखी की मां बिग बॉस से बाहर
* शुरू हो गया बिग बॉस-3