कलर्स के शो उतरन में तपस्या का किरदान निभाने वाली रश्मि देसाई के लिए वह पल सबसे खुशनुमा होगा जब वह प्रेगनेंट होगी,वैसे रश्मि की अभी शादी नहीं हुई है। इन दिनों शो में तपस्या ने एक षडयंत्र के तहत अपनी सहेली इच्छा के मंगेतर वीर से शादी कर ली है। लेकिन वीर अभी भी इच्छा से ही प्यार करता है।
खूबसूरत तपस्या यानी रश्मि को लगता है कि यूं तो उसे नेगेटिव किरदार पसंद नहीं लेकिन चूंकि दर्शकों ने इसे मंजूर कर लिया है इसलिए अब उसे मजा आता है। इच्छा और तपस्या ऑफ द स्क्रीन भी काफी अच्छी सहेलियां बन गई हैं और सेट पर काफी मस्ती करती हैं।
असल जिंदगी में रश्मि काफी समझदार है और अपनी मां से बेहद प्यार करती है, उसे कुकिंग और डांसिंग का शौक है। बचपन में वह डॉक्टर या एयरहोस्टेस बनना चाहती थी। क्लासिकल डांस सीखते समय उनके गुरू ने उन्हें भोजपुरी फिल्म के बारे में बताया और इस तरह उसकी इंडस्ट्री में एंट्री हुई।
जब तपस्या से पूछा गया कि उसका सबसे खुशनुमा पल कौन सा होगा तो उसने बताया कि जब उसकी शादी होगी और वह प्रेगनेंट होगी। वह पल उसके लिए नई जिंदगी की शुरूआत होगी। रश्मि दुनिया की हर लक्जरी एंजाय करना चाहती है।